विश्वकर्मा जयंती आज, होंगे कई आयोजन
राजस्थानपरमाणु बिजलीघर, भारी पानी संयंत्र, पनबिजलीघर सहित उद्योगों में बुधवार को शिल्प के रचनाकार भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर पूजन के साथ हवन भी होंगे। वहीं परमाणु बिजलीघर की निर्माणाधीन इकाइयों में कार्यरत कंपनियां भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना करेगी।
पूजा-अर्चना के बाद निर्माण कार्य भी बंद रहेगा। श्रमिकों का अवकाश रहेगा। अणुकिरण कॉलोनी सिविल ऑफिस में मुख्य अतिथि परमाणु बिजलीघर के केंद्र निदेशक विनितकुमार, एडी वीएस वर्मा, जीएम एसके शर्मा, एजीएम वित्त एवं लेखा एसके श्रीवास्तव सुबह पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद विभिन्न कार्यालयों में पूजा-अर्चना होगी। परमाणु बिजलीघर चिकित्सालय सभागार में 11 बजे विश्वकर्मा जयंती पर पूजा-अर्चना होगी। आरपीएस जलसंसाधन विभाग एवं अन्य विभागों में भी विश्वकर्मा जयंती मनाई जाएगी।
रावतभाटा। सृष्टि के निर्माणकर्ता विश्वकर्मा की जयंती आज मनाई जाएगी। रावतभाटा में यह आयोजन होली, दिपावली की तरह उत्साह से मनाया जाता है। यहां पर परमाणु बिजलीघर और निर्माणाधीन परियोजना का काम चल रहा है, जिसमें विभिन्न कंपनियां मूर्ति की स्थापना करती है और कर्मचारियों में मिठाइयां बांटी जाती है। विश्वकर्मा की मूर्ति लेते कर्मचारी