- Hindi News
- सखतपुरा जीएसएस के जंपर जले, 12 घंटे गुल रही रावतभाटा की बिजली
सखतपुरा जीएसएस के जंपर जले, 12 घंटे गुल रही रावतभाटा की बिजली
कोटा220 केवी ग्रिड स्टेशन सखतपुरा के जंपर जल जाने के कारण रावतभाटा को बिजली आपूर्ति नहीं हो पाई। सुबह 5.30 बजे से बंद हुई बिजली शाम 5.30 बजे शुरू हो पाई। बिजली विभाग के अधिकािरयों ने बताया कि कोटा से बिजली नहीं मिलने से 132 केवी जीएसएस बाड़ौली की सप्लाई बंद हो गई। शहर में कुछ जगहों पर आरएपीपी से सप्लाई दी गई, लेकिन दोपहर 2 बजे वहां से भी बिजली बंद हो गई। बिजली बंद होने से शहर में दिनभर कार्य प्रभावित रहा।
रावतभाटा। कोटा-सखतपुरा में बेवट्रेक का जला जम्फर, इससे बिजली गुल रही।