- Hindi News
- मौखों में फंसा कचरा, नहर से बह रहा है व्यर्थ पानी
मौखों में फंसा कचरा, नहर से बह रहा है व्यर्थ पानी
रावतभाटा। पावर हाउस के आसपास घरों तक व्यर्थ बह रहा नहर का पानी।
भास्कर न्यूज | रावतभाटा
राणाप्रताप सागर बांध से जावरा, नागणी आदि गांवों के लिए जा रही नहर के मौखों में कचरा फंसा हुआ है। जिसके कारण नहर का पानी ओवरफ्लो होकर व्यर्थ बह रहा है।
डीजल पावर हाउस के यहां तो, यह स्थिति है कि घरों तक पानी व्यर्थ बह रहा है। डीजल पावर हाउस में भी पानी घुस रहा है। घरों के नीचे पानी की सीम गई है। शिवमंदिर परिसर में पानी जा रहा है। जावरा, नागणी तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इस मामले में जलसंसाधन विभाग के एक्सईएन सीबीपंजाबी ने कहा कि जांच कराई जाएगी और नहर में जमी काई की सफाई कराई जाएगी।
पूरेदबाव से नहीं हो रही पेयजल आपूर्ति
नहरचलने के कारण शहर में जलदाय विभाग की ओर से पेयजल आपूर्ति पूरे दबाव से नहीं हो रही है।
रात में सप्लाई किए जाने वाला पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। इसके लिए बांध का जलस्तर कम होना बताया जा रहा है। बांध की पूर्ण भराव क्षमता 1157.50 फीट है। जबकि अभी बांध का जलस्तर 1138 फीट बना हुआ है। पानी को अमृत बताया जा रहा है, लेकिन यहां पर पानी 24 घंटे व्यर्थ बह रहा है। लोगों को पानी की आवश्यकता होने पर भी नहीं मिल रहा।