प्रधान, उपप्रधान आज करेंगे पदभार ग्रहण
रावतभाटा। पंचायतसमिति भैसरोडगढ़ की प्रधान वीणा दशोरा, उपप्रधान रश्मि जैन गुरुवार दोपहर 1 बजे पंचायत समिति परिसर में पदभार ग्रहण करेंगी। विकास अधिकारी सुरेश गिरी गोस्वामी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुरेश धाकड़, विशिष्ठ अतिथि एसडीएम कृष्णपालसिंह चौहान, पालिका अध्यक्ष बंशीलाल प्रजापत, अध्यक्षता भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अमरसिंह हाड़ा करेंगे। बीडीओ ने बताया कि इस मौके पर सभी पंचायत समिति सदस्य भी मौजूद रहेंगे।