11 किमी के सीसी रोड का शिलान्यास आज
रावतभाटा | राजस्थानपरमाणु विद्युत परियोजना द्वारा चारभुजा दीपपुरा घाटा चौराहा से तमलाव तक 11 किमी बनने वाली सीसी रोड का शुभारंभ गुरुवार को फेजवन हनुमान मंदिर पर शाम 5 बजे बिजलीघर के स्थल निदेशक सतीशकुमार शर्मा, परियोजना निदेशक बीसीपाठक करेंगे। महाप्रबंधक एसके शर्मा ने बताया 13 करोड़ रुपए की रािश स्वीकृत की गई है। सड़क के दोनों ओर डेढ़ मीटर चौड़ी फुटपाथ एवं 7 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी।