- Hindi News
- छटघाट निर्माण के 60 लाख के भेजे प्रस्ताव
छटघाट निर्माण के 60 लाख के भेजे प्रस्ताव
रावतभाटा। राजस्थान परमाणु बिजलीघर की ओर से छटघाट निर्माण के लिए प्रस्ताव मुख्यालय को भेजे हैं। परमाणु बिजलीघर संयंत्र में कार्यरत पूर्वांचल के कर्मचारियों ने राजस्थान बिजलीघर की ओर से छट महोत्सव पर स्थल निदेशक सतीशकुमार शर्मा से छटघाट निर्माण सीएसआर में कराने की मांग की थी। जिस पर इसके प्रस्ताव बनाए गए है। सीएसआर कमेटी के कोर्डिनेटर अधीक्षक पीएन प्रसाद ने कहा कि चंबल नदी छटघाट के लिए 60 लाख के प्रस्ताव बनाकर भिजवाए गए है। प्रसाद ने बताया कि छटघाट पर चारदीवारी, शेड, फैसिंग, सीिढ़या, टेंकनुमा क्यारी बनाकर कार्य कराने के लिए इस्टीमेट बनाया गया है। बांध का जलस्तर कम होने पर भी पानी की उपलब्धता बनी रहे, इसके लिए टेंक क्यारी का निर्माण कराया जाएगा।
पानी की उपलब्धता बनी रहे और कार्यक्रमों को पूरा किया जा सके।