पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झालरबावड़ी की पहली महिला सरपंच ने संभाला पदभार

झालरबावड़ी की पहली महिला सरपंच ने संभाला पदभार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा। रावतभाटाके उपनगर के नाम से प्रसिद्ध नई पंचायत झालरबावड़ी की पहली महिला सरपंच चंद्रज्योति चुंडावत ने बुधवार को समारोह पूर्वक पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में प्रधान वीणा दशोरा, पूर्व प्रधान राधेश्याम गुप्ता, चेयरमैन बंशीलाल प्रजापत, नगर भाजपा अध्यक्ष राजकुमार वधवा, वाइस चेयरमैन मंजूलता जंगम, राजेंद्र दशोरा, हरीश राठौर ने इस मौके पर संबोधित किया। प्रधान वीणा दशोरा ने कहा कि चारभुजा के विकास में पंचायत समिति का सहयोग रहेगा। सरपंच ने कहा कि यहां की मुख्य समस्या पानी की है, जिसके लिए जल्दी ही समाधान कराया जाएगा। उपसरपंच मनीषा व्यास ने कहा कि वह पंचायत क्षेत्र के विकास में अपना योगदान देंगी। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरें। विकास अधिकारी सुरेशगिरी गोस्वमी एवं वार्डपंच मौजूद थे। आभार सचिव ने जताया।

मंच पर महिला जनप्रतिनिधियों का था दबदबा-चारभुजा में महिला सरपंच और उपसरपंच भी महिला हैं। प्रधान महिला हैं। रावतभाटा नगरपालिका की वाइस चेयरमैन और कुछ महिला पार्षद और वार्डपंच भी मंच पर आसीन थीं।