पालिका में आज पास होगा 68 करोड़ का बजट
रावतभाटा। नवनिर्वाचितरावतभाटा नगरपालिका का पहला बजट 68 करोड़ का होगा। बजट स्पेशल के लिए यह बैठक गुरुवार सुबह 11 बजे नगरपालिका परिसर में होगी। ईओ जेपी शर्मा के अनुसार बजट की प्रति सभी पार्षदों को दे दी गई है। बैठक में विधायक सुरेश धाकड़, चेयरमैन बंशीलाल मौजूद रहेंगे। इस बजट में मुख्य रूप से पालिका के आय और व्यय की चर्चा होगी।