- Hindi News
- भगवान भोलेनाथ की शादी के भजनों पर भावविभोर होकर झूम उठे श्रद्धालु
भगवान भोलेनाथ की शादी के भजनों पर भावविभोर होकर झूम उठे श्रद्धालु
रावतभाटा। मुक्तेश्वरमहादेवालय में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर आयोजित शिव महापुराण कथा में महामंडलेश्वर हेमानंद सरस्वती ने शिव, सती का विवाह प्रसंग एवं कामरति के विवाह की कथा सुनाई। उन्होंने शिव साध्वी की कथा सुनाते हुए कहा कि शंका कभी कभी जीवन में कष्ट उत्पन्न कर देती है।
इसलिए शंकाओं से बचें। इस मौके पर उन्होंने कुछ प्रसंग में रामचरित्र मानस की चौपाइयां भी सुनाई। भगवान शिव को रिझाने के शिव भक्तों के हर, हर, बम,बम के जयघोष से भी पांडाल शिवमय हो गया। शिव बारात का उत्साह से वर्णन किया गया।
भाेलेनाथ के शादी के भजन सज रहे भोले बाबा निराले चौले में, आज भोलेनाथ की शादी है पर श्रद्धालु पूरे पांडाल में झूम उठे। इस मौके पर एनटीसी मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर चल रही शिवपुराण कथा में हरिद्वार जूना अखाड़ा महामंडलेश्वर मैत्रेयगिरी ने विवाह के वचनों पर चर्चा करते हुए कहा कि वैदिक रीति से जैसे आत्मा, परमात्मा का संबंध होता है, वैसे ही पति,प|ी रखेंगे। जैसे दो नदियों का संगम होने पर पानी नहीं पहचाना जा सकता, वैसे ही पति,प|ी, परिवार, समाज आदि के लिए अभिन्न जीवन जीएंगे। वायु बिना जीवन नहीं, उसी प्रकार एक दूसरे के लिए प्राणवायु बनकर रहेंगे, तो जीवन हमेशा सुखमय रहेगा। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर शिव विवाह की झांकी सजाई गई।
इंद्राकॉलोनी में शिव परिवार की प्राणप्रतिष्ठा
इंद्राकॉलोनी के वार्ड 5,6 में बुधवार को शिव परिवार की प्राणप्रतिष्ठा हुई। इस मौके पर उमेश शर्मा, रामगोपाल, पुरुषोत्तम सोनी, दिलीप शर्मा, ओम मीणा, रामकैलाश हवन में बैठे। महिलाओं की ओर से कलश चढ़ाया गया। अभिषेक छीतरलाल, लक्ष्मीचंद शर्मा ने किया। घनश्याम माली, जगदीश मीणा, बंशीलाल, हुकमचंद शर्मा, अर्जुनसिंह, अमृतलाल आदि ने सहयोग किया।