पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राणा प्रताप सागर के घाट पर नजर आने लगी गंदगी

राणा प्रताप सागर के घाट पर नजर आने लगी गंदगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकऔर देश में नदियों को जोड़ने और प्रदूषण मुक्त करने के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत है। वहीं चंबल नदी को प्रदूषित किया जा रहा है। राणा प्रताप सागर बांध का जलस्तर कम होते ही नदी घाट पर गंदगी ही गंदगी नजर आने लगी है। यहां पुराने कपड़े, मूर्तियां सहित गंदगी का अंबार लगा है।

बांध के पिछवाड़े मूर्तियां प्रवाहित करने पर जलसंसाधन विभाग की कोई रोक नहीं है। अलबत्ता विभाग ने गेट लगा रखा है, लेकिन लोग मूर्तियां समय समय पर प्रवाहित करते हैं। जाे इकोफ्रेंडली नहीं होने से पानी में गलती नहीं है और पानी का जलस्तर कम हाेते ही ऊपर जाती है।

िजम्मेदारनहीं दे रहे ध्यान नदी हो रही प्रदूषित

शहरमें जलदाय विभाग फिल्टर प्लांट, आरएपीपी, हैवीवाटर फिल्टर प्लांट के लिए भी बांध से पानी की आपूर्ति की जाती है। जलसंसाधन विभाग की और से तीनों को पानी की आपूर्ति की जाती है। पानी दूषित होने और नदी में मूर्तियां, प्लास्टिक थैलियां, कपड़े सहित गंदगी होने से नदी में प्रदूषण हो रहा है, लेकिन इस और कोई नहीं देख रहा।

रावतभाटा। राणा प्रताप सागर बांध चंबल नदी घाट पर फैला कचरा और काई