नियमन के लिए सीएम से मिलेंगे
रावतभाटा. जमीनविवाद और नियमन के लिए चेयरमैन बंशीलाल प्रजापत और भाजपा पदाधिकारियों की सीएम से मुलाकात नहीं हो सकी। मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय में ज्ञापन भेजा और विधायक सुरेश धाकड़ से चेयरमैन और पदाधिकारियों ने मुलाकात की। नगर अध्यक्ष राजकुमार वधवा ने बताया कि स्वायत्त शासन मंत्री और फिर सीएम से मिलेंगे। सीएम राजे, स्वासत्त शासन मंत्री राजपालसिंह का रावतभाटा दौरा भी रखा जाएगा तब, इस मुद्दे पर घोषणा संभव हो पाएगी।