पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज निकलेगी सरपंच वार्डपंचों की लॉटरी

आज निकलेगी सरपंच-वार्डपंचों की लॉटरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा. पंचायतचुनाव के लिए सरपंच और वार्ड पंचों की आरक्षण लॉटरी सोमवार को चित्तौडगढ़ में निकलेगी। लॉटरी में रावतभाटा एसडीएम कृष्णपालसिंह चौहान, विधायक सुरेशधाकड़ सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

रावतभाटा उपखंड की पंचायत समिति भैंसरोडगढ़ में 25 पंचायतें हंै। इसमें 245 वार्ड हैं। सबसे ज्यादा 15 वार्ड भैंसरोडगढ़ और नव गठित पंचायत झालरबावड़ी चारभुजा में है। 2011 के जनसंख्या के आंकड़ों के हिसाब से सबसे ज्यादा जनसंख्या झालरबावड़ी चारभुजा की 8776 है। वहीं भैंसरोडगढ़ की 7 हजार 986 मानी है। पंचायतवार जनसंख्या के हिसाब से तंबोलिया में 11 वार्ड में 4477, बोराव में 9 वार्ड में 3261, गोपालपुरा में 9 वार्ड में 3896, धांगणमऊकलां में 9 वार्ड में 4633, श्रीपुरा में 9 वार्ड में 3418, भैंसरोडगढ़ में 15 वार्ड में 7986, बाड़ौलिया में 11 वार्ड में 5490, झरझनी में 9 वार्ड में 2749, बड़ौदिया में 9 वार्ड में 2681, जालखेड़ा में 9 वार्ड में 2724, धावदकलां में 9 वार्ड में 3553, खातीखेड़ा में 11 वार्ड में 4356, एकलिंगपुरा में 9 वार्ड में 3701, रेनखेड़ा में 9 वार्ड में 3189, बरखेड़ा में 9 वार्ड में 2254, जवाहरनगर में 9 वार्ड में 3658, देवपुरा में 9 वार्ड में 2735, बलकुंडीकलां में 7 वार्ड में 2938, जावदा में 9 वार्ड में 3097, टोलों का लुहारिया में 9 वार्ड में 3188, राजपुरा में 9 वार्ड में 4441, मंडेसरा में 13 वार्ड में 6154, लुहारिया में 9 वार्ड में 2987, बस्सी में 9 वार्ड में 3332, झालरबावड़ी में 15 वार्ड में 8776 शामिल हैं। भैंसरोडगढ़ की 25 पंचायतों की 99 हजार 674 जनसंख्या है। अनुसूचित जाति की 11 हजार 626, अनुसूचित जनजाति की 36 हजार 880 है। एसडीएम ने बताया कि लॉटरी जनसंख्या के आरोहीक्रम एससी,एसटी के लिए खोली जाएगी।

रावतभाटा। पंचायत चुनाव की लॉटरी निकालने की अंतिम तैयारी करते कर्मचारी