- Hindi News
- रैफरल अस्पताल में जनवरी में होगी धर्मशाला शुरू
रैफरल अस्पताल में जनवरी में होगी धर्मशाला शुरू
रैफरलअस्पताल में रोगियों के परिजनों के ठहरने के लिए धर्मशाला जनवरी के प्रथम सप्ताह में प्रारंभ होगी।
अस्पताल प्रभारी डॉक्टर अनिल जाटव ने बताया कि इस धर्मशाला के निर्माण पर 55 लाख से अधिक की लागत आएगी। इसमें अस्पताल में भर्ती रोगियों के परिजन ठहर सकेंगे। धर्मशाला में 4 डोरमेट्री, एक किचन, रिसिप्शन काउंटर, 4 लेट, 4 बाथरूम बनाए गए हैं। इसके अलावा काॅरिडोर बनाया गया है। डॉक्टर जाटव ने बताया कि धर्मशाला का प्रवेशद्वार रैफरल अस्पताल भवन के मध्य से निकाला गया है, जिससे धर्मशाला में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश नहीं हो सकेगा। धर्मशाला निर्माण कार्य पूर्ण होने को है। इसमें विद्युत उपकरण और दरवाजे, खिड़की लगाकर व्हाइटवाश करना है, यह कार्य इस सप्ताह में पूर्ण हो जाने की संभावना है।
रावतभाटा। रैफरल अस्पताल में रोगियों के परिवारजनों के ठहरने के लिए बन रही धर्मशाला।