ईमानदारी के लिए टेंट कर्मचारी को नवाजा
नयाबाजारगार्डन में एक स्कूल के कार्यक्रम में टंेट कर्मचारी को सोने का मंगलसूत्र मिला। टेंट कर्मचारी ने मंगलसूत्र महिला को लौटा दिया। नयाबाजार के अशोका टेंटहाउस के कर्मचारी कांतिलाल को इस पर रावतभाटा तहसीलदार गौरीशंकरशर्मा ने इस पर सम्मानित किया। यह सम्मान गणतंत्र दिवस पर दिया जाना था, टेंट कर्मचारी कांतिलाल गुजरात अपने घर होने के कारण उसे यह सम्मान गुरुवार को दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार ने टेंटकर्मचारी के कार्य की सराहना की।