- Hindi News
- सदस्यता अभियान के लिए जिला अध्यक्ष ने ली बैठक
सदस्यता अभियान के लिए जिला अध्यक्ष ने ली बैठक
रावतभाटा। भाजपाजिला अध्यक्ष रतनगाडरी ने भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं की रावतभाटा, भैंसरोडगढ़ में बैठक ली। जिसमें उन्होंनें सदस्यता अभियान की जानकारी दी। जिसमें बताया गया कि मोबाइल से सदस्य बन सकते है। प्रत्येक बूथ पर 3,3 सदस्य बनाने है। सदस्यता अभियान पूरी तरह से पारदर्शी होगा। 100 सदस्य बनाने पर ही कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य बन सकेगा। सक्रिय सदस्य ही नगर एवं ग्रामीण मंडल में पदाधिकारी बन सकेंगे। बैठक में विधायक सुरेश धाकड़, कैलाश मंत्री, रावतभाटा नगर और ग्रामीण मंडल के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे। 23 फरवरी को दुबारा इसके लिए बैठक होगी।