पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास से आंके जनप्रतिनिधि की ताकत कर्मचारियों के निलंबन से नहीं : धाकड़

विकास से आंके जनप्रतिनिधि की ताकत कर्मचारियों के निलंबन से नहीं : धाकड़

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भैंसरोडगढ़/रावतभाटा। पंचायतसमिति भैंसरोडगढ़ की भाजपा प्रधान वीणा दशोरा के पदभार ग्रहण समारोह में बेगूं विधायक सुरेशधाकड़ ने कहा कि किसी भी विधायक की ताकत का अंदाज विकास से किया जाना चाहिए। कर्मचारियों के निलंबन से नहीं। कांग्रेस के पूर्व विधायक का नाम लिए बिना धाकड़ ने कहा कि यदि पूर्व जनप्रतिनिधि यदि ताकतवर होते तो, कुंडाल की सड़कें बन जाती। भैंसरोडगढ़ में पेयजल योजना जाती।

मंडेसरा की सड़क बन जाती। उन्होंने कहा कि लेकिन यह मेरा संकल्प है कि 5 साल से पहले कुंडाल, मंडेसरा की सड़कें बनेंगी। विकास होंगे। भैंसरोडगढ़ की पेयजल योजना 37 गांवों की 51 करोड़ की स्वीकृत हो चुकी है और सभी गांवों को भीलवाड़ा पेयजल योजना से पानी मिलेगा। धाकड़ ने कहा कि आपका एमएलए कमजोर नहीं है। इसका आंकलन विकास से करें। 5 साल बाद चुनाव में जनता हिसाब मांगेगी और उसी से ही आंकलन होता है।राजनीति में अफवाहे चलाई जाती है, लेकिन में सच्चाई पर विश्वास करता हूं। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति में सभी को साथ लेकर विकास कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम सभी को साथ लेकर विकास करेंगे। उन्होंने पंचायत सदस्यों से भी कहा कि छोटे, छोटे कामों के लिए भी लोगों की मदद करें। जनता ने जिस विश्वास से जिताया, उस विश्वास को बनाए रखें। सरपंचों से भी कहा कि विकास की एक नई परिषाभा लिखें, जिससे लोग उन्हें याद रखें। इस मौके पर प्रधान वीणा दशोरा ने कहा कि वह आर्थिक और कठिन पारिवारिक परिस्थितियों से संघर्ष के बाद सेवाभाव से यहां पहुंची है। मेरा प्रयास रहेगा कि मेरा प्रत्येकक्षण लोगों की सेवा में समर्पित रहे। उन्होने कहा कि सामान्य परिवार की हाेने के बावजूद भाजपा और विधायक ने विश्वास जताया, इस विश्वास को में कायम रखूंगी। उपप्रधान रश्मि जैन ने भी संबोधित किया। भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष अमरसिंह हाड़ा ने तीनों चुनावों में जीत को पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत बताया। भाजपा जिला अध्यक्ष रतन गाडरी ने कहा कि सभी मिलकर विकास करें। इस मौके पर सभी का साफा और शाल से सदस्यों का सम्मान किया गया। इससे पहले पूजा अर्चना हुई और प्रधान ने पदभार संभाला। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष बंशीलाल प्रजापत, कैलाशमंत्री, प्रवक्ता रघुशर्मा, सदस्य सत्यनारायण धाकड़, लीला भील, प्रभु भील, सुरेश धाकड़, रामनिवास, कमलेश चौधरी, आरतीदेवी, अनिता मीणा, बलदेवसिंह, अन्नु मीणा, जिला परिषद सदस्य सपना धाकड़, चंदा गुर्जर, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजकुमार वधवा, मोडूलाल धाकड़, गंगाराम मीणा, सरपंच कालीबाई मीणा सहित के कई सरपंच मौजूद थे। शिक्षक संघ की ओर से भी अभिनंदन किया गया। विकास अधिकारी सुरेशगिरी ने आभार संचालन शिवसिंह ने किया।