पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क का आम लोगों को मिलेगा लाभ

सड़क का आम लोगों को मिलेगा लाभ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानपरमाणु बिजलीघर की अौर से चारभुजा से तमलाव तक 9.50 करोड़ से बनने वाली 11 किसी सीसी सड़क का राजस्थान परमाणु बिजलीघर के स्थल निदेशक सतीशकुमार शर्मा ने पूजाअर्चना कर भूमिपूजन किया।

सीमेंट सड़क का 13 करोड़ का बजट है। इस सड़क पर 9.50 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। शेष राशि से तमलाव गांव तक सड़क निर्माण कराया जाएगा।

कार्यक्रम में परियोजना निदेशक बीसीपाठक, केंद्र निदेशक एके राजपूत, मुख्य निर्माण अभियंता विवेकजैन, सीएस आरआर गुप्ता, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता एसएस विजय, एक्सईएन श्यामलाल मीणा, अतिरिक्त निदेशक बीएस वर्मा, सीटू यूनियन अध्यक्ष संजय सेंगर ने पूजाअर्चना की। एडीशनल चीफ इंजीनियर जेके जैन ने सड़क निर्माण कार्य की जानकारी दी। स्थल निदेशक सतीशकुमार शर्मा ने कहा कि सड़क निर्माण समय पर पूरा हो जाएगा और आम लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। राजस्थान परमाणु बिजलीघर की ओर से सामाजिक सरोकार में रावतभाटा और क्षेत्र में कई कार्य कराए जा रहे है। इस अवसर पर अतिथियों ने पौधरोपण किया। ठेकेदार बन्नालाल जाट ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में सीएसआर कोर्डिनेटर पीएन प्रसाद, एनके मित्तल, एसके गुप्ता, डीजीएम एमएन वर्मा, आई मगनानी, जेआर खटसूर्या, हंसराजचौधरी, आरआरयादव, वीके गोसांई, एचएस भाटी सहित कई अधिकारी मौजूद थे।