पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर के छात्र ने आईआईटी सम्मेलन में 10 मिनट में 10 लाख कमाए

शहर के छात्र ने आईआईटी सम्मेलन में 10 मिनट में 10 लाख कमाए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा। आईआईटीमुंबई में उद्यमिता शिखर सम्मेलन 2015 में 10 मिनिट में 10 लाख कमाओ प्रतियोगिता में शहर के छात्र कमल कुमावत ने ऑनलाइन खरीद की वेबसाइट का प्रदर्शन कर 10 लाख रुपए जीते हैं।

कमल के पिता केके कुमावत परमाणु बिजलीघर के अधिकारी हैं। छात्र के साथ अविनाश, अनूप ने मिलकर वेबसाइट www.dealwithus.co.in बनाई है। वेबसाइट का मकसद उत्पादों को लोगों को वाजिब दामों पर उपलब्ध कराना है। इसमें ऑनलाइन खरीद की 300 नामी वेबसाइट जुड़ी हैं। गूगल के बजाए इस वेबसाइट से खरीद करने पर अतििरक्त डिस्काउंट मिलता है। इससे उपभोक्ता एनजीओ को डॉनेट कर सकता है। अपने बैंक में ट्रांसफर कर सकता है और रिचार्ज करा सकता है।

रावतभाटा। विजेता शहर के छात्र कमलकिशोर कुमावत और उसकी टीम को राशि देते हुए अतिथि।