पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पट‌्टेे दिलाएंगे, मकान तोड़ने के नाम पर नहीं डराएगा कोई

पट‌्टेे दिलाएंगे, मकान तोड़ने के नाम पर नहीं डराएगा कोई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफाईकर्मियों के मुद्दे पर भी हुई चर्चा

नगरपालिका की पहली बजट बैठक में 67 करोड़ 84 लाख का बजट पास हो गया। नगरपालिका की बजट के तकनीकी रूप को पढ़कर सुनाया गया, ताे पार्षदों ने सवाल किए, लेकिन बाद में अतिक्रमण नियमन पर ऐसी चर्चा चली कि पूरी बैठक ही इसी मुद्दे पर खत्म हो गई।

बैठक में पहली बार विधायक सुरेश धाकड़ मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि रावतभाटा के लोगों को पट्टे दिलाए जाएंगे, ताकि फिर कोई चुनाव से पहले मकान तोड़ने के नाम पर डराए नहीं। यहां पर यह परंपरा सी हो गई है कि मकानों के लिए लोगों को डराते हैं और डराकर वोट मांगते हैं। उन्होंने कहा कि बना हुआ कोई भी मकान नहीं तोड़ा जाएगा, लेकिन नया कोई अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा। विधायक ने कहा कि पालिका की सरकारी जमीन है। गरीब की आड़ में पैसे वालों को कब्जा नहीं करने दें। उन्होंने कहा कि यह अभियान चलाएं कि शहर में कोई भी अवैध भूखंड नहीं खरीदे। बिखरे भूखंडों की नीलामी करेंगे, लेकिन किसी के मकान की नीलामी नहीं होने देंगे।

भागवतकथा, खेल के लिए भी हो बजट: परमाणुबिजलीघर कॉलोनी में पालिका कोई विकास कराती नहीं है, ऐसे में कॉलोनी के लोगों के लिए भागवत कथा कराने के लिए भी बजट दिया जाना चाहिए। यह मांग पार्षद नारायणसिंह ने की। पालिका अध्यक्ष बंशीलाल ने बजट में खेल के लिए भी प्रावधान की मांग की, तो पालिका की ओर से बताया गया कि खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बजट रखा गया है। विधायक ने कहा कि सभी धर्मों के कार्यक्रमों का आयोजन कैसे हो, बैठकर चर्चा करें। सरकारी धन है, इसका नियमानुसार ही सदुपयोग करें। पार्षदों को पालिका के आय-व्यय की जानकारी एवं कर्त्तव्य के लिए कार्यशाला का आयोजन हो।

बैठक में भी कांग्रेस पार्षद शाहीदा शेख, धर्मेंद्र तिल्लानी, नारायणसिंह ने सफाई कर्मचारियों के वेतन भुगतान की मांग की। इस पर ईओ ने कहा कि मामला न्यायालय में है। न्यायालय के निर्णय के बाद ही भुगतान होगा। बाद में सफाई कर्मचारियों ने भी इसी मुद्दे पर बात की। विधायक ने आश्वासन दिया कि प्रतिनिधियों को बुलाकर समाधान किया जाएगा।

कॉलोनीकी पेनल्टी पर रोक की मांग: बालाजीऔर गणेशनगर में निर्माण स्वीकृति के लिए आवेदन कर रहे लोगों से पालिका द्वारा जुर्माना वसूलने पर कई पार्षदों ने रोक लगाने या कम करने की मांग की। समर्थन चेयरमैन बंशीलाल, वाइस चेयरमैन मंजूलता जंगम ने भी किया। मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। ऐसे में राशि नहीं ली जा सकती। ईओ जेपीशर्मा ने जवाब दिया कि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। लोगों ने मकान नहीं बनाए, इसलिए राशि तो लगेगी।

पूर्वविधायक पर नोकझोंक:

बैठकमें पार्षद मोहम्मद हुसैन बंगाली ने अारोप लगाया कि पूर्व विधायक ने गरीबों के पट्टे नीलाम कराकर खुद खरीद लिए। इस पर कांग्रेस पार्षदों ने विरोध जताया। थोड़ी नोकझोंक भी हुई।

भाजपाकी सिर्फ एक पार्षद बोली, बाकी ने दिए ज्ञापन:

पालिकाबैठक में भाजपा की पार्षद पदमा सोनी ही वार्ड में पानी, नाली, सड़क की समस्याआों के बारे में बोलीं, बाकी भाजपा पार्षद पूरी बैठक में मौन रहे। पार्षद जाकिर हुसैन ने वार्ड में कार्य नहीं होने की शिकायत की। वार्ड 19 के पार्षद ने अनिल बलसोरी ने कहा कि पालिका ने वार्ड 6 में मकान तोड़ दिया। इस पर विधायक ने कहा कि अपने वार्ड की बात करें। उस वार्ड के पार्षद को बात करने दें। बैठक के बाद पार्षद कानाराम चारण ने वार्ड 12 में सीसी रोड बनाने, टूटी नालियां, पेयजल समस्याओं के लिए, वार्ड 1 के पार्षद सत्यनारायण बुनकर ने पेयजल किल्लत दूर करने, टयूबवैल की व्यवस्था करने, नाली, सड़क निर्माण, वार्ड में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगवाने, अहिंसा सर्किल का सौंदर्यीकरण करने, नहर किनारे सीसी रोड, अधूरे सामुदाियक भवन को पूर्ण कराने, रोड लाइट लगवाने की मांग की। पार्षद धर्मेंद्र तिल्लानी ने नयाबाजार में हाल ही में बने सीसी रोड की खाली जगहों पर इंटरलोकिंग टाइल्स लगवाने, टंकी के पास नाली निर्माण कराने, पटटे, सफाई कर्मचारियों का भुगतान आदि की मांग की। पार्षद मुन्ना तिवारी ने वार्ड 5 के विकास कार्य कराने, वार्ड में सफाई कराने, स्वाइनफ्लू, पीलिया की जांच कराने की मांग की है। पार्षद मीना ने वार्ड में पब्लिकस्टेंड लगाने की मांग की। बैठक में एक पार्षद को छोड़कर सभी मौजूद थे।

रावतभाटा। नगर पालिका की बैठक में पहली बार विधायक सुरेश धाकड़ मौजूद रहे। वहीं 67 करोड़ का बजट पारित हुआ।