- Hindi News
- रावतभाटा में रोड लाइट के लिए बनाया कंट्रोल रूम
रावतभाटा में रोड लाइट के लिए बनाया कंट्रोल रूम
शहरमें सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था को सुचारू रूप से चालू रखने के लिए पालिका कार्यालय में नियंत्रण प्रकोष्ठ बनाया गया है। पालिका ईओ जेपी शर्मा ने बताया कि नियंत्रण प्रकोष्ठ पालिका के कमरा नंबर 21 में बनाया गया है। जिसका प्रभारी सहायक कर्मचारी होनाराम को बनाया गया है। नयंत्रण प्रकोष्ठ में शिकायत पुस्तिका रखी गई है। जिसमें स्ट्रीट लाइट संबंधी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। नियंत्रण प्रकोष्ठ ने मंगलवार से कार्य प्रारंभ कर दिया है। इसी के साथ ही नगरपालिका में खराब पड़ी रोडलाइट को ठीक करने का अभियान भी शुरू कर दिया गया है। साथ ही नई रोडलाइट, बल्ब, चोक भी मंगवाई गई है। शिकायत प्राप्त होने पर स्ट्रीट लाइट को ठीक किया जाएगा।
रावतभाटा। नगरपालिका में राेडलाइट मरम्मत का कार्य शुरू किया गया है। साथ ही नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है। रोडलाइट मरम्मत का काम करता इलेक्ट्रीशियन