पद, वार्ड आरक्षण की लॉटरी की तैयारी
पिछलेएक साल में देश, प्रदेश और शहर की सरकारें बनने के बाद अब गांवों की नई सरकार चुनने के लिए सरकारी स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। पंचायती राज संस्थाओं में चुने जाने वाले जनप्रतिनिधियों के पद वार्ड आरक्षण तय करने के लिए नौ से 20 दिसंबर के बीच लॉटरी निकाले जाने का कार्यक्रम तय हो गया है।
जिले में यह प्रक्रिया इस बीच की किन तारीखों में संपादित होगी, इसके लिए नोट शीट तैयार हो रही है। निर्वाचन विभाग की ओर से पंचायती राज चुनाव मतदान की तारीखों का औपचारिक एलान बाकी है, लेकिन ये चुनाव अगले माह में होना तय मानकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन विभाग अब लॉटरी निकालने के संबंध में तैयारी कर रहा है। प्रांरभिक संकेत के अनुसार जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्यों प्रधानों के लिए लॉटरी जिला मुख्यालय और सरपंच वार्डपंचों के आरक्षण की लॉटरी उपखंड मुख्यालयों पर निकाली जाएगी।
निर्वाचन विभाग इसी अनुरूप पूरा कैलेंडर बनाने की तैयारी कर रहा है। तारीखें इस हिसाब से भी तय की जा रही है कि विधायक या अन्य जनप्रतिनिधि अपने निर्वाचन क्षेत्र में आने वाले सभी पंचायत समितियों पर लॉटरी प्रक्रिया में शामिल हो सके। आरक्षण का आधार वर्ष 2011 की जनगणना रहेगी, लेकिन इसका चक्रानुक्रम 1991 की जनसंख्या के अनुसार ही रहेगा। नई पंचायत समितियों ग्राम पंचायतों में भी यही नियम लागू होगा।
जिला और संबंधित पंस क्षेत्र के एसडीएम आफिस स्तर पर पांच साल पहले जिला परिषद, पंस सदस्यों, सरपंचों, वार्डपंचों के ग्राम पंचायत वार्डों में आरक्षण की स्थिति, जनसंख्या, आरक्षण संबंधी सूचनाएं का एकत्रीकरण और संकलन करने की कवायद चल रही है।
वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़े एकत्रित कर शीटें तैयार कराई जा रही हैं। फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम भी चल रहा है।
ऐसे निकलेगी लॉटरी
तयहो गया है कि लॉटरी किस-किस स्तर पर निकलेगी। जिला प्रमुख की लॉटरी जयपुर में राज्य स्तर पर निकाली जाएगी। प्रधान, जिला परिषद सदस्य और पंस सदस्य की लॉटरी जिलास्तर तथा सरपंच और वार्ड पंच आरक्षण के लिए लॉटरी संबंधित उपखंड मुख्यालय पर निकाली जाएगी।
चुनावमें महिला आरक्षण 50 प्रतिशत
सरकारने इस चुनाव में महिलाओं का आरक्षण 50 फीसदी रखने का निर्णय ले लिया है।
इधर,सरपंच सचिव बन