- Hindi News
- 7वीं इकाई के एंडशील्ड में कार्बन स्टील बॉल भरने का काम पूरा
7वीं इकाई के एंडशील्ड में कार्बन स्टील बॉल भरने का काम पूरा
विकिरण से बचाव के लिए लगाया जाता है एंडशील्ड का विशाल उपकरण
2016 में 7वीं, 2017 में 8वीं इकाई को पूरा करने का लक्ष्य
परियोजनाके मुख्य निर्माण अभियंता जैन ने बताया कि राजस्थान परमाणु विद्युत परियोजना की 7वीं इकाई को 2016 और 8वीं इकाई 2017 में पूरा करने का लक्ष्य है। प्रत्येक इकाई की बिजली उत्पादन क्षमता 700 मेगावाट है। 2017 तक रावतभाटा से 1400 मेगावाट बिजली का उत्पादन और होगा। वर्तमान में 1 हजार 80 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता परमाणु बिजलीघरों की 5 इकाइयों की है। राजस्थान परमाणु बिजलीघर की पहली इकाई बंद है।
8.30लाख क्यूबिक मीटर कांक्रीट
राजस्थानपरमाणु विद्युत परियोजना की 7वीं-8वीं इकाई में 8 लाख 30 हजार क्यूबिक मीटर कांक्रीट होगी। इसमें अब तक लगभग 4 लाख क्यूबिक मीटर कांक्रीट हो चुकी है, यानी कि परियोजना का 50 प्रतिशत सिविल वर्क हो चुका है।
एकलाख 6 हजार मीट्रिक टन स्टील का उपयोग
राजस्थानपरमाणु विद्युत परियोजना की 7वीं-8वी इकाई में 1 लाख 6 हजार मीट्रिक टन स्टील का उपयोग होगा, जिसमें 90 हजार मीट्रिक टन सरिया, 16 हजार मीट्रिक टन स्ट्रक्चर के रूप में उपयोग होगा। अब तक 50 हजार मीट्रिक टन स्टील का उपयोग हो चुका है।
रावतभाटा। राजस्थान परमाणु विद्युत परियोजना की 7वीं, 8वीं इकाई, जिसके एं्डशील्ड में कार्बन बॉल भरने का काम सोमवार को पूरा हुआ। 700-700 मेगावाट की परमाणु विद्युत परियोजना में 2016 तक 7वींइकाई और 2017 तक 8वीं इकाई में विद्युत उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।
भास्कर न्यूज. रावतभाटा
राजस्थानपरमाणु विद्युत परियोजना की 7वीं इकाई के दोनों एंडशील्ड में कार्बन स्टील की बॉल भरने का काम पूरा हो गया है। परमाणु विद्युत परियोजना के मुख्य निर्माण अभियंता विवेक जैन ने बताया कि एंडशील्ड को लगाने से पहले इसके हॉल में छोटी-छोटी कार्बन स्टील की बॉल भरी जाती है। इसका काम लगभग पूरा हो चुका है।
एक एंडशील्ड में लगभग 90 टन कार्बन स्टील की बॉल भरी गई है। फिर रिएक्टर बिल्डिंग में एंडशील्ड लगाया जाएगा। एंडशील्ड के बाद परमाणु बिजलीघर का सबसे महत्वपूर्ण उपकरण केलेंड्रिया स्थापित होगा। इसके बाद सिविल कार्य किया जाएगा।
47मीटर ऊंचाई तक पहुंची रिएक्टर बिल्डिंग
मुख्यनिर्माण अभियंता ने बताया कि राजस्थान परमाणु बिजलीघर की 7वीं इकाई की रिएक्टर बिल्डिंग का निर्