पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड में काम क्यों नहीं हुआ:चेयरमैन

वार्ड में काम क्यों नहीं हुआ:चेयरमैन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नहर किनारे नहीं जलती रोड लाइट

लोगोंने वार्ड में रोड लाइट लगाने की मांग की। नहर किनारे जो रोड लाइट है, वह बंद है, जिसके कारण लोगों को बाहर आने-जाने में परेशानी होती है। वार्ड के कई लोगों ने पट्टे देने और निर्माण की स्वीकृति की मांग की। चेयरमैन ने कहा कि पट्टे और मालिकाना हक देने के लिए जयपुर में स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक से मुलाकात करेंगे। इस मामले में विधायक को साथ लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे।

नालीनिर्माण में सीमेंट कम, रेती ज्यादा

नालियोंके निर्माण में सीमेंट कम, रेती ज्यादा लगाई गई है। निरीक्षण के दौरान चेयरमैन ने यह नजारा देखा, तो ठेकेदार के कर्मचारियों को फटकारा, कहा ऐसे नहीं चलेगा काम। बाद में सीमेंट की मात्रा बढ़ाई गई। मौके पर ईओ जेपी शर्मा और जेईएन वीएस तोमर ने भी ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण काम करने के निर्देश दिए।

बनाएंगौरवपथ-वार्ड एकमें लोगों के आने-जाने के लिए गौरवपथ बनाया जाए। पालिका अध्यक्ष ने जेईएन को भैंसरोडगढ़ सड़क मार्ग नहर किनारे से गौरवपथ बनाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। यह सड़क मार्ग दशहरा मैदान के पास जोड़ने के लिए कहा।

पहले पानी की समस्या का समाधान करो

वार्डके लोगों ने कहा कि यहां पानी की किल्लत है। चुनाव से पहले जो एक पब्लिक स्टैंड लगाया गया था, उसे भी स्मैकची खाेल ले गए। पाइप लाइन बिछी है, लेकिन उसे टंकी से नहीं जोड़ा गया। चेयरमैन ने पालिका जेईएन को इस मामले को देखने के निर्देश दिए।

डूबक्षेत्र में रह रहे लोग

वार्डमें नहर के किनारे कई लोग मकान बनाकर रह रहे हैं। इसे डूब क्षेत्र बताया जा रहा है। मौके पर ईओ ने लोगों से कहा कि वह विस्थापन के लिए फॉर्म भरें। उन्हें घर दिए जाएंगे, लेकिन लोगों ने कहा कि हम यहीं रहेंगे।

रावतभाटा। उफ! यह क्या हाल है शहर की गलियों का। रावतभाटा वार्ड 1 में नवनिर्वाचित चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और पार्षदों के पहले दौरे में जो स्थिति नजर आई, वह शहर के अब तक के हुए विकास पर सवाल खड़े करती है। चेयरमैन ने भी सवाल किया कि आखिर पिछले 5 सालों में लाखों रुपए वार्डों में खर्च हुए तो, उसमें क्या काम हुआ। नगरपालिका वार्ड 1 में गंदगी और आम रास्ते पर नाली को देखकर चेयरमैन और पार्षद भी हैरान रह गए।