अभियंता- कर्मचारियों के साथ अभद्रता
रावतभाटा। रावतभाटाके वार्ड 25 में एक उपभोक्ता के घर जांच करने गई और घर के अंदर लगे मीटर को बाहर लगाने के लिए कहा तो बिजली विभाग की महिला अभियंता और कर्मचारियों के साथ उपभोक्ता ने अभद्रता की। महिला अभियंता ने रावतभाटा थाने में राजवीर हाड़ा और उसके परिजनों के खिलाफ अभद्रता, धमकी देने, राजकार्य में बाधा की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।