- Hindi News
- पारंपरिक वेशभूषा एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित
पारंपरिक वेशभूषा एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित
रावतभाटा। परमाणुऊर्जा केंद्रीय स्कूल नंबर 2 में पाठ्य सहगामी क्रियाकलाप के अंतर्गत कक्षा 1,2 की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में स्टूडेंट्स ने विभिन्न रूप धारण कर शिक्षाप्रद संदेशों के साथ प्रस्तुति दी। कोई नरेंद्र मोदी बना, तो किसी ने गांधी बनकर स्वच्छता का संदेश दिया।
कोई डॉक्टर, परी, मोबाइल, झांसी की रानी बन कर आए। इस मौके पर कक्षा 3 से 5 के लिए पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता हुई। स्टूडेंट्स ने भारत के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा से सुसज्जित होकर अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दी। अनेकता में एकता का परिचय दिया। स्टूडेंट्स राजस्थानी, गुजराती, पंजाबी, कश्मीरी और बंगाली वेशभूषा पहनकर वहां की भाषा एवं संस्कृतियों के साथ प्रस्तुति दी। प्रिंसिपल अनिलासिंह चांडक ने सभी को मिलजुलकर रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में आर बालू, अंजु खुराना भी मौजूद थे। निर्णायक चित्रांगदा शर्मा, रिबेका सुधीर थी। संचालन प्रमिला चतुर्वेदी ने किया।
रावतभाटा। परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल नंबर 2 में पारंपरिक वेशभूषा एवं फैंसीड्रेस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स।