पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बनेगी सीसी सड़क, 2 करोड़ होंगे खर्च

बनेगी सीसी सड़क, 2 करोड़ होंगे खर्च

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा। राजस्थानपरमाणु बिजलीघर की और से 2 करोड़ की लागत से फेज टू चौराहा से इंडिया गेट और चारभुजा मारुती नगर में सीसी सड़क बनाई जाएगी। परमाणु बिजलीघर के अधिकारियों के अनुसार फेज टू बालाराम चौराहा से इंडिया गेट तक 1 करोड़ 70 लाख की लागत से डेढ़ किलोमीटर लंबी सीसी सड़क बनाई जाएगी। यह सड़क 5 मीटर चौड़ी, 8 इंच मोटी होगी। इसका निर्माण कार्य 6 माह में पूरा कराया जाएगा।

चारभुजामारुती नगर में भी बनेगी सड़क चारभुजाझालरबावड़ी में मारुती नगर के लिए दशहरा रामलीला मैदान की चारदीवारी के साथ 3 मीटर चौड़ी 400 मीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। इसकी मोटाई 6 इंच होगी। इस पर 25 लाख की राशि खर्च होगी।