पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परीक्षा के प्रश्नपत्रों का वितरण आज से

परीक्षा के प्रश्नपत्रों का वितरण आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा। अर्द्धवार्षिकपरीक्षा के प्रश्नपत्रों का वितरण मंगलवार को सुबह 10 बजे नोडल केंद्र उच्च माध्यमिक स्कूल रावतभाटा पर होगा। प्रिंसिपल सुनील सालवी ने बताया कि रावतभाटा क्षेत्र के राजकीय एवं निजी स्कूलों की कक्षा 9वीं से 12वीं तक के अर्द्धवार्षिक परीक्षा प्रश्नपत्रों का वितरण के साथ ही संस्थाप्रधानों की बैठक होगी। बैठक में जो संस्थाप्रधान उपस्थित नहीं हो सकते वह जिम्मेदार व्यक्ति को पत्र के साथ बैठक में प्रश्नपत्र लेने के लिए निर्देशित करें। संस्था प्रधान संस्थापन की सूचना, नामांकन की सूचना, छात्रवृत्ति जातिवार, कक्षावार स्टूडेंट्स की संख्या की सूचना एवं स्कूल में उपलब्ध शेष निशुल्क पाठ्य पुस्तकों की सूचना साथ लेकर आएंगे। अर्द्धवार्षिक परीक्षा 12 दिसंबर से प्रारंभ होगी। कक्षा 11,12 का समय सुबह 9.30 बजे से 12.45 एवं कक्षा 9,10 का समय दोपहर 1.15 से 4.30 बजे तक रहेगा।