पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देररात तक नहीं बजें डीजे साउंड: एसडीएम

देररात तक नहीं बजें डीजे साउंड: एसडीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा। वार्ड24 नयाबाजार के पार्षद एवं लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर देररात तक सेंट्रल पार्क में डीजे साउंड को निश्चित समय तक ही बजाने के लिए पाबंद करने की मांग की है। पत्र में बताया कि वार्ड 24 में सेंट्रल पार्क शादी समारोह के लिए लोागें को पार्क नगरपालिका द्वारा दिया जाता है। इसमें डीजे साउंड मध्यरात्रि तक तेज आवाज में बजाया जाता है। डीजे साउंड के मध्यरात्रि तक बजाने से आसपास के लोगों को परेशानी होती है। इस पर एसडीएम ने रावतभाटा पुलिस को रात 10 बजे के बाद डीजे साउंड पर पाबंदी लगाने के निर्देश दिए हैं। ज्ञापन देने वालों में पार्षद धर्मेंद्र तिल्लानी, बाबू भट्टाचार्य, ओमप्रकाश गुप्ता, जितेंद्र जैन, आशीष कुमार, रामाश्रीदेवी, तरुण, मीना, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, भुवनेश आदि शामिल थे। एसडीएम ने डीएसपी को इसकी सख्ती से पालना कराने के लिए कहा है।