पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने की बैठक

उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने की बैठक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरकांग्रेस कमेटी रावतभाटा की बैठक गुरुवार को नगर अध्यक्ष जितेंद्रटांक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगरपालिका रावतभाटा के वार्ड नंबर 8 के प्रस्तावित चुनाव पर चर्चा की गई।

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस वार्ड के संभावित प्रत्याशियों पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि वार्ड में चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी नगर कांग्रेस कमेटी रावतभाटा के पास आवेदन शुक्रवार शाम 7 बजे तक कर सकेंगे। कमेटी वार्ड 8 का दौरा कर प्रत्याक्षी का निर्णय करेगी। बैठक में नरोत्तमजोशी, मुन्नातिवारी, प्रकाशदेवड़ा, बाबूखां, गंगाराम वाघ, रमेशनकड़ा, अबरार अहमद, अंबालाल गुर्जर, पार्षद नारायणसिंह, पूनाराम, शहनाज अली आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...