सतर्कता समिति के मामले शीघ्र निपटाएं : कलेक्टर
चित्तौड़गढ़कलेक्टर वेदप्रकाश की ओर से माह के दूसरे गुरुवार को होने वाली जिलास्तरीय जनसुनवाई में रावतभाटा पालिका का सतर्कता समिति में विचाराधीन प्रकरण में जवाब भिजवाने और राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित एक वर्ष से अधिक समय से प्रकरण का निस्तारण करने के लिए ईओ को निर्देश दिए गए। वहीं बीडीओ सुरेशगिरी गोस्वामी को राशनकार्ड, पेंशन, मनरेगा सीडिंग, न्यूनतम रहने पर तीन दिन में स्थिति में सुधार करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एसडीएम सुबोध शिवहरे एवं उपखंड स्तरीय विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
बडौदिया रोजगार सहायक की सेवा समाप्त करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश-एडीएम रौनक बैरागी के निर्देश पर बड़ौदिया पंचायत रोजगार सहायक की सेवा समाप्त करने के लिए एसडीएम के लिखे पत्र के बाद कलेक्टर ने कहा कि सेवा समाप्त की जाए। कलेक्टर ने जिन पंचायतों में सीडिंग कार्य की प्रगति न्यूनतम है, उन्हें स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। समय पर कार्रवाई नहीं करने वालों के खिलाफ कदम उठाया जाएगा।
भैंसरोडगढ़। कलेक्टर की जनसुनवाई के दौरान पंचायत समिति भैंसरोडगढ़ के वीडियो कॉन्फ्रेंस रूम में मौजूद एसडीएम एवं अन्य अधिकारी।