जितेंद्र टांक बने प्रदेश सचिव, आतिशबाजी की
नगरकांग्रेस कमेटी रावतभाटा की ओर से नगर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्रटांक को प्रदेश सचिव नियुक्त करने पर नगर कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने खुशी जाहिर की। कमेटी ने सचिन पायलट, पूर्व विधायक राजेंद्रसिंह विधूड़ी का आभार जताया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष बाबूखां, नरोत्तम जोशी, पार्षद नारायणसिंह, धर्मेंद्रतिल्लानी, वीरेंद्र टांक, शाहिदा शेख, प्रकाश देवड़ा, मुन्ना तिवारी, अबरारखान, रेहाना बी, अकील खान, कैलाश अहीर, धनेत्री साजवान, रईस हुसैन, शहजाद अली, डीपी सिंह, नवल वर्मा, मनोज डागुर, पूनम सिंह, अम्बालाल गुर्जर, चांदमल जैन, सुरेशरोहलन, रमेश सोनी, डॉक्टर रमेश नकड़ा, गंगाराम वाघ ने बधाई दी।