परमाणु ऊर्जा सबसे सुरक्षित है
रावतभाटा। परमाणु ऊर्जा ज्ञानकेंद्र में स्टूडेंट्स को परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम की जानकारी देते एनटीसी अधिकारी
भास्कर न्यूज | रावतभाटा
परमाणुऊर्जा देश में ही नहीं दुनिया में सबसे सुरक्षित है। जिससे पर्यावरण को कोई खतरा नहीं है। दुनिया में परमाणु बिजलीघर के उत्पादन के समय से कोई भी आज तक मौत नहीं हुई है। परमाणु बिजलीघर में हर तरह की सेफ्टी का ध्यान रखा जाता है।
परमाणु बिजलीघर ही एक ऐसा उद्योग है, जहां पर्यावरण का खास ध्यान रखा जाता है। इसमें किसी भी तरह का हानिकारक रसायन वायुमंडल में नहीं छोड़ा जाता। परमाणु ऊर्जा ज्ञान केंद्र में राजस्थान परमाणु बिजलीघर से बिजली उत्पादन एवं परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के बारे में जनजागरूकता अभियान में स्कूली स्टूडेंट्स को जानकारी दी जा रही है। यह बात गुरुवार को बोराव बालिका स्कूल की बालिकाओं को एनटीसी के एमएल खींची ने स्टूडेंट्स को रेडिएशन डोज के बारे में जानकारी दी। एक्सरे और चिकित्सा जांचों में कई जगहों पर रेडिएशन के डोज लगते है, लेकिन एक सीमित रेडिएशन का डोज कोई नुकसान नहीं करता। परमाणु बिजलीघर रिएक्टर में भी काम करने वालों को रेडिएशन के डोज लगते है, लेकिन वह तय मात्रा में होते है, इससे किसी को कोई नुकसान नहीं होता है। फूडप्रिजरवेशन से दालों, अनाज, फलों और सब्जियों को लंबे समय पर सुरक्षित रखने का कार्य किया जा रहा है।
बिजलीकी जरूरत न्यूक्लियर से कर सकते है पूरी -इस मौके पर स्टूडेंट्स को बताया कि देश में बिजली को लेकर सभी परेशान है। देश की भावी बिजली की जरूरत हम न्यूक्लियर एनर्जी से ही पूरी कर सकते है। उन्होंने कहा कि बिजली उत्पादन के साधन सीमित है।
मॉडलसे दी जानकारी
इसमौके पर विभिन्न मॉडलों, कियोस्क के माध्यम से केलेंड्रिया, स्टीम जनरेटर, रिएक्टर भवन, ईंधन बंडल, भारी पानी, यूरेनियम संसाधन प्रक्रिया, संरक्षा वस्त्र उपकरण और प्लांट की कार्यप्रणाली की जानकारी के साथ साथ देश में ऊर्जा की आवश्यकता, विद्युत की मांग एवं उसकी पूर्ति के लिए उपलब्ध साधन, नाभिकीय ऊर्जा और विकिरण की जानकारी दी गई है। बुधिया फिल्म के माध्यम से भी जानकारी दी। कार्यक्रम में संजय माथुर, भागवत साहू, सुरेशकरेल, विष्णु शर्मा ने जानकारी दी। बच्चों के साथ अमिता शर्मा, श्यामा तोमर, अलका शर्मा, मधुलिका सोनी, सरोज मीणा, तिलकमती जैन मौजूद थी।