वार्ड 8 के उपचुनाव के लिए अधिसूचना आज
रावतभाटा| नगरपालिकाके वार्ड 8 के पार्षद पद के लिए उपचुनाव 27 फरवरी को होगा। निर्वाचन अधिकारी सुबोध शिवहरे ने बताया कि पार्षद लोकेश बाथरा के निधन से रिक्त हुई सीट के लिए उपचुनाव होगा। इसके लिए शुक्रवार सुबह 11 बजे अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद नामांकन भरे जाएंगे। नामांकन 16 फरवरी तक होंगे। नाम वापसी 17 को 11 बजे होगी। मतदान सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा। यह वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इसमें 10वीं पास ही पार्षद के लिए नामांकन भर सकेगा। साथ ही उम्मीदवार की उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए। घर में शौचालय होना आवश्यक है। सजायाफ्ता उम्मीदवार नहीं बन सकेगा।