जल्दी पूरे होंगे रावतभाटा में कॉलेज को सरकारी दर्जा दिलाने के प्रयास
रावतभाटा। महाराणाप्रताप कॉलेज के फाइनल ईयर स्टूडेंट्स को गुरुवार को विदाई दी गई। सांस्क़ृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। स्मृति चिह्न दिए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष बंशीलाल प्रजापत ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर स्टूडेंट्स को आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। कॉलेज को सरकारी दर्जा दिलाने का विधायक प्रयास कर रहे हैं। नगर भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र दशोरा ने कहा कि जल्दी ही कॉलेज को सरकारी दर्जा मिलेगा। प्रिंसिपल तेजसिंह मावई ने विधायक के प्रयासों की सराहना की। उम्मीद जताई कि जल्दी ही कॉलेज सरकारी हो जाएगा। स्टूडेंट् ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें मनप्रीत कौर, सुमन जाटव, सुमनमीणा, रीना अरोड़ा, रविमाली, अजय बंजारा, लोकेश राठौर ने प्रस्तुति दी। संचालन फरहीन खान, रविराठौर, पूजाजैन ने किया। पालिका अध्यक्ष बंशीलाल प्रजापत, भाजपा जिलामंत्री कॉलेज संचालन समिति सदस्य राजकुमार वधवा ने टॉपर स्टूडेंटस को प्रतीकचिन्ह दिए। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में संचालन समिति सदस्य किरणवैष्णव, भारती जोशी ने भी स्मृतिचिन्ह दिए। इस दौरान डॉक्टर देविका मेघनानी, गीताजोशी, मोनिका निझावन, रिचाशर्मा, आरसीकोली मौजूद थे।
रावतभाटा। महाराणा प्रताप कॉलेज रावतभाटा में सीनियर स्टूडेंट्स को विदाई दी गई। इस मौके पर टॉपर छात्रा को पुरस्कार देते पालिका अध्यक्ष एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष