पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बसंत पंचमी पर अक्षर ज्ञानयज्ञ आज

बसंत पंचमी पर अक्षर ज्ञानयज्ञ आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदर्शविद्या मंदिर माध्यमिक स्कूल रावतभाटा में बसंत पंचमी के अवसर पर अक्षर ज्ञानयज्ञ किया जाएगा। प्रिंसिपल मुकेश वैष्णव ने बताया कि अक्षरज्ञान यज्ञ सुबह 9 बजे किया जाएगा।

नवीन सत्र नवप्रवेशित स्टूडेंट्स का विद्यारंभ संस्कार संपन्न करवाया जाएगा। यज्ञ आचार्य दिलीप शर्मा एवं चारभुजा स्कूल में जगदीश पोकरा द्वारा संपन्न करवाया जाएगा। मंत्रोच्चार के साथ प्रवेश लेने वाले स्टूडेंट्स से पाटी पोथी पूजन करवाकर अक्षरज्ञान कराया जाएगा।

इस मौके पर स्कूल के स्टूडेंट्स, शिक्षकों एवं समाज के लोगों द्वारा वनवासी वनालयों में निवास करने वाले स्टूडेंट्स की शिक्षा के लिए उपेक्षित जनशिक्षा निधि का समर्पण किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...