टीन शेड के छोटे से कमरे में होते हैं आदिवासी क्षेत्र में प्रसव
जर्जरसड़क, चारों ओर से जंगल से घिरा इलाका, आदिवासी भील परिवारों में अधिकांश अशिक्षित, अंधविश्वास से पीड़ित इलाका। इन सब के बीच मेडिकल सुविधा के नाम पर इस क्षेत्र में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र। जी हां हम बात कर रहे है आदिवासी क्षेत्र मंडेसरा की। जहां टीनशेड के छोटे से कमरे में प्रसूताओं को प्रसव पीड़ा झेलनी होती है। गर्मी में यह प्रसव केंद्र तपता है तो, बारिश में पानी टपकता है। यहां पर भर्ती की व्यवस्था नहीं है। मंडेसरा में पूर्व में उपस्वास्थ्य केंद्र संचालित था। 3 साल पहले यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत हुआ, लेकिन भवन नहीं बना। जिसके कारण यहां पर प्रसूताओं को भर्ती सुविधा नहीं मिल पाती। साथ ही अन्य मरीजों का भर्ती कर समुचित उपचार नहीं हो पाता।
दो साल से भेज रहे है प्रस्ताव, नहीं मिली राशि मंडेसरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की नई बिल्डिंग का प्रस्ताव पिछले 2 सालों से चिकित्सा विभाग भेज रहा है, लेकिन जयपुर यहां से इतना दूर है कि आदिवासी भील बाहुल्य क्षेत्र की आवाज पहुंच ही नहीं पा रही है। बिल्डिंग बने तो मंडेसरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्टाफ बढ़ेगा। सुविधा मिलेगी।
प्राथमिकस्वास्थ्य केंद्र पर यह स्टाफ है नियुक्त
मंडेसराप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 1 डॉक्टर, 1 एएनएम, 2 कंपाऊंडर, 1 लेब टेक्नीशियन नियुक्त है, लेकिन इस स्टाफ के लिए तो उपयुक्त कमरे है और ना ही सभी की रात्रि रहने की व्यवस्था। एएनएम का घर बना है। जिसमें एएनएम अभी रहने लगी है।
मंडेसराग्राम पंचायत ने दिया पट्टा, 55 लाख की राशि का है इंतजार
मंडेसरामें प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र निर्माण के लिए पंचायत ने चिकित्सा विभाग को पट्टा भी जारी कर दिया है। दो साल का समय गुजर चुका है। चिकित्सा विभाग ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और डॉक्टर आवास के लिए 55 लाख रुपए की राशि का बजट भेज रखा है, लेकिन राशि मंजूर नहीं हुई।
^मंडेसराप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का प्रस्ताव भेज रखा है। राशि स्वीकृत होने की जल्दी उम्मीद है। विधायक इसके लिए प्रयास कर रहे है। उम्मीद है कि जल्दी ही बजट स्वीकृत हो जाएगा।
डॉक्टरजी जे परमार ब्लॉकसीएमओ रावतभाटा
रावतभाटा। मंडेसरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जाे कि उपस्वास्थ्य केंद्र पर संचालित है। रूम छोटा होने से प्रसूताओं को परेशानी होती है।
रावतभाटा। मंडेसरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का प्रसव रूम टीनशेड में चल रहा है। यह गर्मी में तपता है और बारिश में टपकता है।