पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नवोदय के कक्षा 9 में रिक्त स्थानों के लिए आवेदन मांगे

नवोदय के कक्षा 9 में रिक्त स्थानों के लिए आवेदन मांगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा। जवाहरनवोदय स्कूल मण्डफिया में कक्षा 9वीं में 18 रिक्त स्थानों पर विद्यार्थियों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। प्राचार्य रोहित सारस्वत ने बताया कि कुल 18 रिक्त स्थानों में सामान्य 9, अजा 3 तथा अजजा की 6 सीटें हैं। इनमें प्रवेश के लिए 24 अप्रैल 2016 को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक प्रवेश परीक्षा होगी। आवेदन पत्र जवाहर नवोदय विद्यालय मण्डफिया के प्राचार्य या नवोदय समिति की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। केवल वे अभ्यर्थी ही आवेदन के पात्र होंगे, जो चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ़ जिले में स्थित किसी भी सरकारी अथवा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय से वर्ष 2015-16 में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत रहा हो तथा कक्षा 8वीं उत्तीर्ण की हो एवं जिसकी जन्म तिथि 1.5.2000 से 30.4.2004 के मध्य हो। आवेदन पत्र प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय मण्डफिया में पंजीकृत डाक या व्यक्तिगत रूप से 29 फरवरी , 2016 तक कार्यालय समय में जमा करा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...