हजयात्रा के आवेदन की आखिरी तारीख अब 15 फरवरी
रावतभाटा। हजयात्रा2016 के आवेदन की आखिरी तारीख अब 15 फरवरी कर दी गई है। हज कमेटी ऑफ इंडिया के अनुसार स्टेट हज कमेटियों और कई हज सेवी संस्थाओं से तारीख बढ़ाने की मांग की गई थी। उधर, आवेदन की तिथि बढ़ाने के साथ पासपोर्ट की वैधता अवधि भी बढ़ा दी गई है। पहले जहां 8 फरवरी तक जारी पासपोर्ट ही मान्य थे, अब ऐसे पासपोर्ट भी मंजूर किए जाएंगे।