भामाशाह नामांकन कैंप 15 से
रावतभाटा। भैंसरोडगढ़पंचायत समिति की विभिन्न पंचायतों के अटल सेवा केंद्रों पर भामाशाह नामांकन कैंपों का आयोजन किया जाएगा। एसडीएम सुबोध शिवहरे ने बताया कि 15,16 फरवरी को जवाहरनगर, 17,18 को देवपुरा, 19,20 को बलकुंडीकलां, 22 को जावदा, 23,24 को टोलों का लुहारिया, 25,26 को बस्सी, 27,28 को राजपुरा, 1,2 मार्च को मंडेसरा, 3,4 को बाड़ौलिया, 8, 9 को झालरबावड़ी में अटल सेवा केंद्र पर कैंप लगाया जाएगा।