पहले, तीसरे शनिवार को होगा स्वच्छता अभियान
रावतभाटा। राजस्थानपरमाणु बिजलीघर इकाई 5-6 में स्वच्छता अभियान माह के प्रथम, तृतीय शनिवार को मनाया जाएगा। मुख्य अधीक्षक जेआर देशपांडे ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान में संयंत्र स्थल पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए स्वेच्छा से भागीदार बनकर संयंत्र स्थल पर एक घंटे तक अभियान चलाया गया। इसमें अनुभाग प्रमुख, अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों ने भाग लिया। अगला अभियान 20 फरवरी को चलाया जाएगा। केंद्र निदेशक एम श्रीनिवास ने सभी का आभार जताया।