9 ग्राम सेवकों को कारण बताओ नोटिस
रावतभाटा। भामाशाहसीडिंग, राशनकार्ड सीडिंग न्यूनतम पाए जाने पर 9 ग्राम सेवकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। एडीएम डॉ. रौनक बैरागी ने जावदा, टोलों का लुहारिया, बड़ौदिया, देवपुरा, धावदकलां, जवाहरनगर, राजपुरा, मंडेसरा, गोपालपुरा, पंचायतों में भामाशाह सीडिंग, राशनकार्ड सीडिंग न्यूनतम पाए जाने पर सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।