पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 16.55 लाख में बिकी पालिका की दुकान

16.55 लाख में बिकी पालिका की दुकान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिकाकी बालाजी नगर व्यावसायिक योजना में 4 दुकानों की नीलामी से 41.95 लाख की आय हुई है। नगरपालिका अग्निशमन कार्यालय पर बालाजी नगर व्यावसायिक योजना (आईडीएसएमटी) में 5 दुकानों की नीलामी की जानी थी। इसमें 4 दुकानों की नीलामी हुई। 9 नंबर दुकान के लिए दो बोलीदाता पंजीकृत हुए। इस कारण बोली नहीं लगाई गई। 10 नंबर दुकान 8 लाख 85 हजार, 11 नंबर दुकान 8 लाख 80 हजार, 12 नंबर दुकान 16 लाख 55 हजार, 28 नंबर दुकान 7 लाख 75 हजार में नीलाम हुई। जिन्हें अब्दुल रशीद, मुकेश जैन, राकेश बाबू ने खरीदा। इस अवसर पर पालिका ईओ रामेश्वरदयाल शर्मा, एटीओ सुरेशकाबरा, दशरथसोनी, चौथमल शर्मा, बाबूलाल वर्मा, पार्षद कानारामचारण, दिनेशसेन, दिलीपमीणा, अनिल बलसोरी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...