सीसीए एवं स्पोर्ट्स के विजेता स्टूडेंट्स को नवाजा
परमाणुऊर्जा केंद्रीय स्कूल नंबर 2 में बुधवार को सीसीए एवं स्पोर्टस के विजेता स्टूडेंट्स को पुरस्कार मुख्य अतिथि राजस्थान परमाणु बिजलीघर के स्थल निदेशक, एलएमसी चेयरमैन टीजे कोटीस्वरन ने प्रदान किए। उन्होंने पगतिविधियों को अध्ययन, अध्यापन का पूरक अंग बताया। इससे प्रतिभा का विकास होता है। शिक्षा का यह अविभाज्य अंग है। स्टूडेंट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। संयोजन एनके शर्मा ने किया। विशिष्ट अतिथि के पदमावती का स्वागत किया गया। शिक्षिका अंजु ताले ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। उपप्राचार्य पीनरसिम्मन ने कहा कि पाठ्य सहगामी गतिविधियों एवं क्रीड़ा प्रतियोगिताएं पाठयक्रम का अविभाज्य अंग है। प्राथमिक कक्षाओं के 240 स्टूडेंट्स को सीसीए एवं स्पोर्ट्स पुरस्कार अतिथियों ने प्रदान किए। एपेक्स बॉडी को 14 एवं विशिष्ट पुरस्कारों के रूप में 2 पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रेप एवं प्रीप्रेप कक्षा के 65 स्टूडेंट्स को पुरस्कार प्रदान किए गए। माध्यमिक कक्षा में 187 सीसी एवं स्पोटर्स पुरस्कार दिए गए। 76 स्टूडेंट्स को विशेष पुरस्कार से नवाजा गया। एपेक्स बॉडी मेंबर्स को 36 एवं 15 विशेष पुरस्कार दिए गए। मुख्य अतिथि स्थल निदेशक को प्रतीक चिन्ह उपप्राचार्य ने दिया एवं हेडमास्टर राजवीरसिंह ने पदमावती को प्रतीकचिन्ह देकर सम्मानित किया। अंजु ताले, मनीषा द्वारा निर्देशित दुर्गा नृत्य की स्टूडेंट्स ने प्रस्तुति दी। इस मौके पर अमिता वाजपेयी, र|ांजलि ने राजस्थानी नृत्य का संयोजन किया। संचालन नेत्रिका मंडार, दीप्ति श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में दीपक कुमार, आरएन उपाध्याय, दयाचंद, ओमकार कौर, संतोषकुमार शर्मा, आरडी शर्मा मौजूद थे।
गुरुशिष्य वेबसाइट का शुभारंभ -उपप्राचार्य पीनरसिम्मन द्वारा विकसित गुरु शिष्य वेबसाइट का मुख्य अतिथि राजस्थान परमाणु बिजलीघर के स्थल निदेशक, एलएमसी चेयरमैन टीजे कोटीस्वरन ने शुभारंभ किया। वेबसइट पर वर्षभर की सीसीए गतिविधियों का लेखाजोखा, सीसीए प्रभारी एमएस ढाका ने प्रस्तुत किया है। मनोज तिवारी ने क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के संदर्भ में विस्तार से बताया।
रावतभाटा। परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल नंबर 2 में सीसीए एवं स्पोट्स दिवस पर विजेता स्टूडेंट्स अतिथियों एवं शिक्षकों के साथ।