योग प्राणायाम का दिया प्रशिक्षण
रावतभाटा। उच्चमाध्यमिक स्कूल बड़ौदिया में स्टूडेंट्स को बुधवार को प्रशिक्षक प्रतिभा दशोरा ने योग से संबंधित प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया। जिसमें भ्रस्तिका प्राणायाम, कपालभांती , उज्जई प्राणायाम, सूर्य नमस्कार की विधियां एवं उसके नामकरण की जानकारी दी। सूक्ष्म व्यायाम कराए। प्रिंसिपल जगदीश गुप्ता ने योग क्रियाओं को नियमित करने के लिए कहा। कार्यक्रम में लक्ष्मीचंद टेलर, हिमांशु जानी, निर्मला पालीवाल, इकरामुद्दीन कुरैशी, सुरेशकुमार वैष्णव, बरदीचंद धाकड़, चौथमल मौजूद थे।