गांधीसागर मार्ग पर कई फुट गड्ढे, कच्चे रास्ते से गुजरते हैं
मजबूरी में कच्चा रास्ता चुनते हैं
रावतभाटा,गांधीसागर सड़क मार्ग इतना अधिक क्षतिग्रस्त है कि वाहन चालकों को अपने वाहन सड़क के स्थान पर बाईपास कच्चे सड़क मार्ग पर चलाने पड़ते हैं। जो वाहन चालकों ने सड़क के साथ साथ बना दिया है। इस बाईपास सड़क मार्ग पर धूल उड़ती है। इसके बावजूद भी वाहन चलाना मजबूरी है। क्योंकि सड़क पर बड़े, बड़े गड्ढे हो गए हैं। सड़क पर वाहन चलाने से वाहन क्षतिग्रस्त होते है। इस कारण कच्चे बाईपास मार्ग पर वाहन चलाए जाते हैं।
^रावतभाटा,गांधीसागर सड़क मार्ग ओडीआर 11 की 4 किलोमीटर क्षतिग्रस्त सड़क के लिए निविदा 17 फरवरी को खुलेगी। इसके साथ 3 किलोमीटर बेगूं क्षेत्र और 3 किलोमीटर गंगरार क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़क की निविदा भी इसी पैकेज में है। इसके लिए 1 करोड़ 35 लाख की राशि खर्च होगी। 10 किलोमीटर सड़क की निविदा की प्रक्रिया पूरी कर बरसात से पहले सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा।
श्यामलालमीणा एक्सईएनपीडब्ल्यूडी बेगूं
रावतभाटा। रावतभाटा, गांधीसागर क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग