भूगोल प्रायोगिक परीक्षा 14 फरवरी से
रावतभाटा| मोहनलालसुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर की भूगोल प्रायोगिक परीक्षा 2016 14 फरवरी से प्रारंभ होगी। भूगोल प्राध्यापक आरसी कोली ने बताया कि 14 फरवरी को बीए तृतीय, 15 को बीए द्वितीय, 16 को प्रथम वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा होगी। परीक्षा सुबह 8 बजे होगी। प्रायोगिक स्टूडेंट्स कक्षा अनुसार संबंधित सामग्री प्रायोगिक फाइल, शीट, ज्यामितीय बॉक्स साथ लेकर परीक्षा देने आएंगे।