भामाशाह सीडिंग कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण कराएं
रावतभाटा/भैंसरोडगढ़। पंचायतसमिति भैंसरोडगढ़ सभागार में मंंगलवार को ग्राम सेवक पदेन सचिव, रोजगार सहायकों की बैठक में एसडीएम सुबोध शिवहरे ने कहा कि भामाशाह सीडिंग कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण कराएं। सभी को भामशाह योजना से जोड़ा जाए, साथ ही पंचायत में स्वच्छ भारत अभियान में ग्रामीणों को जागृत करें।
हर घर में शौचालय का निर्माण कराए और पंचायतों को खुले शौच से मुक्त कराएं। गांवों में सफाई का ध्यान रखें। ग्रामीणों को इसके लिए जागरूक करें। बीडीओ सुरेशगिरी गोस्वामी ने राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। प्रधान वीणा दशोरा, एसडीएम सुबोधशिवहरे ने बड़ौदिया पंचायत को खुले से शौच मुक्त करने के लिए कहा। उन्होंने कहा इसके लिए सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, पंचायत समिति स्टाफ, उपखंड कार्यालय स्टाफ एक दिन का वेतन देकर कोष स्थापित करें और बारी-बारी से सभी पंचायतों को ओडीएफ करने का लक्ष्य पूरा करने में सहयोग करें।
राज्य सरकार से राशि आने पर यह राशि अगली पंचायत में उपयोग में ली जाए। बैठक में पंचायत प्रसार अधिकारी सत्येंद्रसिंह सिसोदिया, लोकेश जैन सहित सचिव, रोजगार सहायक मौजूद थे। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को आना था, लेकिन वह बैठक में नहीं आए।