पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • होनहार स्टूडेंट्स का किया सम्मान

होनहार स्टूडेंट्स का किया सम्मान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा | मंसूरीसोसायटी रावतभाटा की ओर से आरएसईबी क्लब रावतभाटा में होनहार स्टूडेंट्स का सम्मान किया गया। सदर रईस अहमद मंसूरी ने शिक्षा का महत्व बताया एवं सोसायटी के कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स का प्रशस्तिपत्र एवं ट्राफी देकर सम्मान किया गया। शिक्षा के लिए कय्यूम मंसूरी ने आर्थिक सहायता दी। कार्यक्रम में नायब सदर मोहम्मद हुसैन बंगाली, मोहम्मद रफीक मंसूरी, सत्तार मंसूरी, हारून हक मंसूरी, सरफराज मंसूरी, शहजाद, बाबूभाई, नजीर मोहम्मद, गफ्फार अली, बशीर मोहम्मद, काबा भाई, रशीद मोहम्मद, शब्बीरभाई, शराफत अली, गुलामनबी, ख्याजूमोहम्मद , मोहसिन मोहम्मद, हाजी अल्लाबक्ष, मजीद, वली मोहम्मद, अली मोहम्मद धारवाल, अब्दुल गनी, हज्जानी मुमताज, हमीद नबी, मेहरू निशा, चंदा, आमना बी, हमीदा बानो मौजूद थी। कार्यक्रम में हाजी एवं हज्जानियों का स्वागत किया गया। संचालन सेक्रेट्री मुश्ताक अहमद ने किया।

खबरें और भी हैं...