पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिशु स्वास्थ्य दिवस आज, कृमि मुक्ति दिवस पर खिलाएंगे गोली

शिशु स्वास्थ्य दिवस आज, कृमि मुक्ति दिवस पर खिलाएंगे गोली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिशुस्वास्थ्य दिवस पंचायत समिति मुख्यालय पर बुधवार को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पंचायत समिति प्रधान वीणा दशोरा होंगी। अध्यक्ष पंचायत समिति सदस्य बलदेवसिंह गौड़ होंगे।

ब्लॉक सीएमओ डॉक्टर जी जे परमार ने बताया कि कार्यक्रम में 5 वर्ष तक के बच्चों को अपनी माताओं के साथ आमंत्रित किया गया है। सभी शिशुओं की शारीरिक जांच की जाएगी। स्वास्थ्य शिशु प्रतियोगिता, स्वास्थ्य प्रश्नोत्तरी, टीकाकरण एवं ओआरएस का घोल बनाने की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रावतभाटा पर आपातकालीन चिकित्सा दल का गठन चिकित्सा अधिकारी प्रभारी के नेतृत्व में कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...