पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परमाणु बिजली का विकल्प हमारे लिए उत्तम

परमाणु बिजली का विकल्प हमारे लिए उत्तम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा। देशके विकास के लिए बिजली जरूरी, विश्व की औसत बिजली की खपत में हमारा देश पीछे है। किसी भी देश के विकास में पहली आवश्यकता बिजली है, हमारे देश में बिजली उत्पादन के जितने भी साधन है, अधिकतर साधन सीमित है। इन सबके मुकाबले परमाणु बिजली का विकल्प हमारे लिए अत्यंत व्यवहारिक, पर्यावरण के अनुकूल एवं कुल मिलाकर सस्ता है।

इसे अपनाने से देश में बिजली की बढ़ती मांग को हम तेजी से पूरा कर पाएंगे। इसलिए न्यूक्लियर विद्युत के बारे में जनसाधारण को जानने, समझने की आवश्यकता है। यह जानकारी ईएसएल लेब में अल्फा सीनियर सेकंडरी स्कूल के स्टूडेंट्स को दी गई।

इस मौके पर एन टीसी के आरपी सैनी, एमएल खींची ने बताया कि परमाणु बिजली इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, लेकिन लोगों में परमाणु बिजली और विकिरण को लेकर कई भ्रांतियां व्याप्त है।

मॉडल,प्रश्नोत्तरी से समझाया न्यूक्लियर एनर्जी के लाभ को -विभिन्न मॉडल और प्रश्नोत्तरी के माध्यम से न्यूक्लियर एनर्जी और उसके बारे में फैली भ्रांतियों को दूर किया गया। न्यूक्लियर प्लांट के बारे में तथ्यों एवं इसकी कार्यप्रणाली को जनसाधारण को समझाने, विकिरण प्लांट संबंधी विभिन्न भ्रांतियों के निवारण के उद्देश्य से स्टूडेंट्स को यह जानकारी दी जा रही है। जिसमें विभिन्न मॉडलों, कियोस्क के माध्यम से केलेंड्रिया , स्टीम जनरेटर, रिएक्टर भवन, ईंधन बंडल, भारी पानी, यूरेनियम संसाधन प्रक्रिया, संरक्षा वस्त्र उपकरण और प्लांट की कार्यप्रणाली की जानकारी के साथ साथ देश में ऊर्जा की आवश्यकता, विद्युत की मांग एवं उसकी पूर्ति के लिए उपलब्ध साधन, नाभिकीय ऊर्जा और विकिरण की जानकारी दी जा रही है। फिल्म बुधिया भी दिखाई गई। इस अवसर पर स्टूडेंट्स को एपी जैन, विष्णु शर्मा, भागवत साहू ने जानकारी दी। कार्यक्रम में परमाणु बिजलीघर के डीजीएम पीआर आरपी राजू ने भी स्टूडेंट्स को परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम की जानकारी दी। इस अवसर पर राजेश कपूर, आरएस नेगी, कमल सविता भी मौजूद थे। स्कूल के स्टूडेंट्स ने कई सवाल पूछे। जिनका जवाब दिया गया।

रावतभाटा। स्टूडेंट्स को परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम की जानकारी देते एनटीसी अधिकारी

खबरें और भी हैं...